उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

  • स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उल्लेखनीय योगदान को सराहा

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से भेंट कर माल्यार्पण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्य रूप से उत्तराखण्ड में सशक्त भू-कानून, स्थाई राजधानी, मूल निवास व आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार राज्य उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंत्र के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की उल्लेखनीय सेवाओं को विशेष रूप से रेखांकित किया और अस्पताल की ओर से आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को उन्होंने महत्वपूर्णं बताया।

ये भी पढ़ें:  सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत

प्रदीप कुकरेती कहा कि श्री दरबार साहिब के प्रति उनकी अटूट आस्थ एवं विश्वास है। श्री दरबार साहिब में माथा टेककर उन्हें अपार शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को दीपावली की अग्रिम बधाई एमव् शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा लगातार सशक्त भू-कानून एवं मूल निवास आंदोलन के बारे में जानकारी साझा की। श्री महाराज जी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की जीत पर उन्हें बधाई दी। उनके साथ वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व जिला शासकीय अधिवक्ता नरेश बहुगुणा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताएँ हिमालय की आत्मा की अभिव्यक्ति: बंशीधर तिवारी; ‘हिम किरीटिनी-2026’ स्मारिका का देहरादून में भव्य विमोचन, विद्यालयी पाठ्यक्रम में अधिक स्थान देने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *