SSP देहरादून ने एक बार फिर खुदको किया साबित, लगातार 9 दिन तक चले रजत जयंती समारोह को सकुशल कराया सम्पन्न

एसएसपी दून की अद्धितीय नेतृत्व क्षमता व अचूक रणनीति का फिर दिखा असर*

*विगत 09 दिनों के अंतराल में दून पुलिस ने विधानसभा विशेष सत्र के साथ – साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम व रजत जयंती रैतिक परेड को सकुशल कराया सम्पन्न*

* प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों तथा अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में देहरादून पहुंचे थे लोग*

*कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था हेतु बनाई गई अचूक रणनीति का धरातल पर दिखा असर,*

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

*04 हज़ार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों के कार्यक्रम हेतु जनपद में आने के उपरांत भी मुख्य मार्गो पर यातायात के दबाव व जाम की स्थिति नहीं हुई उत्पन्न*

एसएसपी देहरादून की अद्धितीय नेतृत्व क्षमता व अचूक रणनीति का असर एक बार फिर देखने को मिला, जिसमें विगत 09 दिनों के अंतराल में दून पुलिस ने विधानसभा के विशेष सत्र के साथ – साथ महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम व रजत जयंती रैतिक परेड जैसे बड़े आयोजनों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराया गया।

ये भी पढ़ें:  निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एफआरआई में आयोजित रजत जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने विभिन्न जनपदों तथा राज्यो से 2800 से अधिक बसों तथा 1200 से अधिक अन्य छोटे बड़े चौपहिया वाहनो से लगभग 01 लाख व्यक्ति देहरादून पहुँचे थे, इतनी बड़ी संख्या में लोगों तथा उन्हें लेकर जनपद में आने वाले वाहनों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाना तथा कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत उन्हें सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से गंतव्य को रवाना करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पूर्ण कार्य कुशलता के साथ सम्पादित किया गया।

ये भी पढ़ें:  टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था हेतु बनाई गई कुशल रणनीति का परिणाम धरातल पर दिखाई दिया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में लोगों तथा वाहनों के जनपद में आगमन के उपरांत भी मुख्य मार्गो पर न तो यातायात के दबाव का असर देखने को मिला और न ही कही जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *