अलर्ट मोड पर दून पुलिस SSP के निर्देशों पर सुबह तड़के चला चैकिंग अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस*

*तड़के प्रातः से ही सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान*

*सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग*

*संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की जा रही सत्यापन संबंधित जानकारी*

ये भी पढ़ें:  ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे

*एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को दिया है स्पष्ट संदेश*

*पुलिस के विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए  निर्देश*

*लगातार सघन चेकिंग के लिए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में 20 चेकिंग पॉइंट किये है निर्धारित*

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक- 18/02/2026 की तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *