08 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, IRCTC ने जारी किया पोर्टल

देहरादून : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी जोर पकड़ चुकी है, और इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की तारीख घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के निर्देश पर आईआरसीटीसी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।

ये भी पढ़ें:  स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मेयर सौरभ थपलियाल

यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि बुकिंग केवल IRCTC की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर ही की जाएगी। पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक की यात्रा के टिकट उपलब्ध होंगे। इससे आगे की तिथियों के लिए अलग से बुकिंग विंडो खोली जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक के झांसे में न आएं। बुकिंग से पहले यात्रा पंजीकरण अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें:  टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

जानें हेली सेवा का किराया

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: ₹8532 प्रति यात्री

  • फाटा से केदारनाथ: ₹6062 प्रति यात्री

  • सिरसी से केदारनाथ: ₹6060 प्रति यात्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *