मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। राज्य में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में फिल्म शूटिंग को बढावा देने हेतु सरकार राज्य निरन्तर कार्य कर रही है। जिसके लिए उत्तराखंड में फिल्म का निर्माण किए जाने पर सब्सिडी का प्रावधान भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *