राखी पर बहनों से किया वादा दून पुलिस ने निभाया, सड़कों पर पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था के चलते रक्षाबंधन के पर्व पर भारी भीड़ के बीच भी शहर के अंदर सभी मार्गों पर नहीं दिखा यातायात का दबाव शहर के सभी बाहरी व्यस्ततम मार्गो व चौराहों पर पुलिस मुस्तादी से डटकर कर रही सुचारू यातायात व्यवस्था

राखी पर बहनों से किया वादा दून पुलिस ने निभाया,

सड़कों पर पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था के चलते रक्षाबंधन के पर्व पर भारी भीड़ के बीच भी शहर के अंदर सभी मार्गों पर नहीं दिखा यातायात का दबाव

शहर के सभी बाहरी व्यस्ततम मार्गो व चौराहों पर पुलिस मुस्तादी से डटकर कर रही सुचारू यातायात व्यवस्था

देहरादून : रक्षाबंधन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्वयं मार्गो पर यातायात संचालन के दिए थे निर्देश

पर्व के दौरान काफी संख्या में लोगो के चौपहिया वाहनो से आवागमन की संभावना को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के निर्बाध संचालन हेतु प्रभावी यातायात व्यवस्था के दिए थे निर्देश।*

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

पर्व के दौरान शहर के सभी व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को किया गया था नियुक्त*

मुख्य मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश किया गया था प्रतिबंधित*

रक्षाबंधन पर्व के दौरान भारी संख्या में लोगों का चौपहिया वाहनो से आवागमन होने तथा उससे मुख्य मार्गो के साथ साथ अन्य लिंक मार्गो पर भी यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक दिन पूर्व नगर के विभिन्न व्यस्ततम मार्गो/ चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया था, साथ रक्षाबंधन पर्व के दौरान आम जन को असुविधा से बचाने तथा यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने हेतु अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशो के क्रम में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस की व्यवस्था चक चौबंद रही। शहर के सभी व्यस्ततम मार्गो/ चौराहो तथा बोटल नैक पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का हुआ रेस्क्यू

साथ ही यातायात के दबाव वाले क्षेत्रो पर दबाव को कम करने के लिए परिस्थिति के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया, इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं नियमित रूप का क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके चलते शहर में किसी भी मार्ग/ चौराहे पर यातायात का दबाव देखने को नहीं मिला। इसके अतिरिक्त शहर के आंतरिक मार्गो पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए भी शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया।

ये भी पढ़ें:  निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

शहर के आंतरिक मार्गो चकराता रोड, राजपुर रोड व अन्य सभी मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनो का आवागमन काफी कम है, इसके अतिरिक्त शहर के बाहरी मार्गो हरिद्वार बायपास रोड, आईएसबीटी, जोगीवाला आदि स्थानों पर यातायात का दबाव अधिक है, जहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करते हुए लगातार यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *