केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी

देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी।

ये भी पढ़ें:  सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को उत्तराखंड के प्रवासी समाज के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता – पिता, कांग्रेस ने दिया समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *