सीएम धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी जन्मदिवस की बधाई, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को श्री खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और राजसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट  ने भी  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल  भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  17 और 18 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मैराथन बैठकों में तैयार होगी आगामी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *