कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर आज सचिवालय में की बैठक

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव,  प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इसके लिए मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है

ये भी पढ़ें:  महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव ने ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा,  DFO  अल्मोड़ा और  PWD  के अधिकारी सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें:  संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *