कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांग युवक को प्रदान की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि यश नेगी लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए व्यक्तिगत स्तर पर यह सहयोग किया गया है।

ये भी पढ़ें:  “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के तहत प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता भी है।

मंत्री जोशी ने यश को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

ये भी पढ़ें:  पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

इस अवसर पर ज्योति कोटिया, भावना चौधरी, रामचंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *