Breaking : जब कप्तान पहुँचे अचानक थाना वसंत विहार

मएसएसपी दून ने किया थाना बसन्त विहार का वार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से क्राइम डिटेक्शन किट, वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने के दिये निर्देश*

*थाने में मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश।*

*हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/ईनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी तथा वांछित/ईनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश।*

*मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित मालों की ली जानकारी, लम्बित मालों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश।*

  • *विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतों की जानकारी कर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को किया निर्देशित*

*थाना परिसर में कर्मचारियो की बैरिकों/आवासीय परिसर/मैस आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की रखने के दिये निर्देश*

ये भी पढ़ें:  2018 बैच के IPS अधिकारी अजय गणपति ने संभाली SDRF की कमान, आपदा में त्वरित कार्रवाई, रेस्क्यू टीम की सुरक्षा और बल की दक्षता बढ़ाना सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

*पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश*

आज दिनाँक: 25-03-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली आन लाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष बसंत विहार को निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें:  पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों की बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए।

थानों पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने तथा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने शासकीय कार्यों में एआई के अधिकाधिक प्रयोग करने के दिये निर्देश

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे पर अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *