Breaking : एक विधायक ऐसा भी , अपने दम पर छात्र छात्राओं को करा रहे भारत दर्शन

देहरादून : देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी की मुहिम को जहां सरकार के द्वारा भी अपनाया गया है, और हर ब्लॉक से पांच बोर्ड टॉपर छात्रों को सरकार भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर ले जाएगी, वहीं भाजपा विधायक विनोद कंडारी के द्वारा 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक देवप्रयाग विधानसभा के स्कूलों के दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है,जिसकी तैयारी विधायक के द्वारा की जा रही है,विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि करीब 100 बोर्ड टॉपर छात्रों के दल इस बार भारत दर्शन पर जा रहा है,जिसमे उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा,साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी छात्रों की मुलाकात होगी।

ये भी पढ़ें:  खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *