Breaking : DM , SSP पहुँचे मसूरी, यातायात/पार्किंग/सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी दून द्वारा मसूरी भ्रमण कर यातायात/पार्किंग/सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

*पर्यटकों/ यात्रियों /आम नागरिकों की सुविधा हेतु किंग्रेग में शटल सेवा का किया निरीक्षण*

*पर्यटकों/यात्रियों/आम जनमानस की सुविधा हेतु निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों से ली जानकारी*

*सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चैकिंग/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु दिये अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश*

*माल रोड के निरीक्षण के दौरान अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश*

देहरादून :  जिलाधिकारी देहरादून  तथा एसएसपी देहरादून ने पर्यटकों/यात्रियों/आम नागरिकों के हितार्थ मसूरी क्षेत्र का भ्रमण किया । इस दौरान किंग्रेग से संचालित शटल सेवा का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिती का जायजा लिया गया।
एसएसपी देहरादून द्वारा मसूरी शहर में आने वाले पर्यटकों/यात्रियों तथा वहां की आम जनता हेतु निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधीनस्थों से पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

माल रोड के भ्रमण के दौरान अवैध अतिक्रमण करने तथा अपने प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का सत्यापन न कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के भी आदेश दिये गये। साथ ही यातायात के आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु लाइब्रेरी चौक का निरीक्षण कर वहां पर एक यातायात बूथ स्थापित किये जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान

माल रोड के दोनो तरफ शटल सेवा की जानकारी के सम्बन्ध में सूचना बोर्ड लगाये जाने के दिये निर्देश।

यात्रा सीजन तथा यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होने पर यात्रियों की सुविधा एवं यातायात के सुचारू संचालन हेतु गज्जी बैण्ड से हाथीपावं रोड का निरीक्षण कर उक्त मार्ग पर रूट डाइवर्ट कर यातायात के सुचारू संचालन हेतु सम्बन्धित अधिनस्थों को आदेशित किया गया।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि

मसूरी भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस पिकेटों की वर्तमान स्थिती का संज्ञान लेते हुए अन्य निर्धारित स्थानों पर पुलिस पिकट तैनात किये जाने के दिये निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *