आज उत्तराखंड पावर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक जीएमएस रोड देहरादून स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई l इस बैठक में तीनों ऊर्जा निगमों से संबंधित पावर कॉन्ट्रैक्टर्स ने भाग लिया एवं एकजुट होकर अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया l ऊर्जा विभागों में तरह-तरह की कमीशनखोरी एवं उत्पीड़न के खिलाफ कॉन्ट्रैक्टर्स ने रणनीति बनाने के लिए भविष्य में एक समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव भी पास किया l लगभग 5 वर्ष पूर्व की लेबर दरों को तुरंत बढ़ाए जाने पर जोर दिया एवं किए गए कार्यों के भुगतान में होने वाली देरी को दूर करने पर भी जोर दिया l बाहरी कम अनुभवी लोगों को बुलाकर उनसे कार्य करवाने के बजाय स्थानीय अनुभवी लोगों को ही कार्य दिए जाने पर जोर दिए जाने की सभी कॉन्ट्रैक्टर्स ने पुरजोर वकालत की l शासन द्वारा प्रदत्त इलेक्ट्रिकल लाइसेंस को एक वर्ष की बजाय 3 वर्ष के लिए आवंटित करने की मांग रखी गई ताकि लाइसेंस प्रदान करने वाली संस्था से हर वर्ष होने वाले शोषण से बचा जा सके l इसके अलावा यूपीसीएल के उच्च अधिकारियों से मिलकर उनको उत्पीड़न के खिलाफ चेताना भी इस मीटिंग का मुख्य मुद्दा बना रहा l सभी कॉन्ट्रैक्टर्स ने निकट भविष्य में एकजुट होकर आगे लंबी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया l इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेश बेलवाल , विजेंद्र पोखरियाल , प्रभात उनियाल , जयेंद्र सेमवाल , विमल कुकरेती , लोकेश कौशिक, मनोज बड़थ्वाल, सुरेन्द्र घिल्डियाल, रोशनलाल उनियाल , नितिन कंसवाल, सोबत सिंह गुसाईं , अनिल गुसाईं , शिवराज नेगी , अजीत बिष्ट , कुलदीप शर्मा आदि ने अपने विचार रखे एवं उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया l
Chief Editor
News9 Uttarakhand
Hindi News Portal
- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में श्री केदारनाथ यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित, हैली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार, 265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया है ब्लॉक
- विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा
- एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
- युवको के दो पक्षो मे झगडे/मार-पीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल मे मृत्यु के प्रकरण मे 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने लिया हिरासत में, कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के 02 पक्षो के मध्य हुआ था विवाद
- आसन नदी में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों को जहरीले पदार्थ के सेवन से मृत्यु होने का संदेह
