Breaking : मुख्यमंत्री से मिलकर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

मुख्यमंत्री से मिलकर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख  सौरभ तिवारी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की एवं राज्य में मानकीकरण से संबंधित विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में शिक्षा, उद्योग तथा उपभोक्ता संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

ये भी पढ़ें:  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने औद्योगिक हादसे में कटा 23 वर्षीय युवक का पैर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा

बैठक के दौरान सरकारी खरीद प्रक्रिया में भारतीय मानकों (IS) के अनिवार्य समावेश, विभागीय अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, भवन निर्माण हेतु IS आधारित विनियमों (SP 73:2023) को अपनाने तथा विभिन्न सरकारी विभागों में प्रबंधन प्रणाली मानकों (जैसे IS 15700, ISO 9001, ISO 21001) के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री  ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों की सराहना की तथा उत्तराखंड में मानकीकरण को सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापरक सेवाओं एवं सतत विकास के लिए मानकीकरण अत्यंत आवश्यक है और यह पहल ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:  योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ

उन्होंने यह भी कहा की प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, बीआईएस 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *