दून पुलिस का Operation Crack Down – 1160 लोगों का सत्यापन व अलग अलग पुलिस एक्ट में 185 लोगों के चालान

Operation Crack Down

*एसएसपी दून के निर्देशों पर जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*संदिग्धों की तलाश हेतु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान*

*पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु की गयी कार्रवाई*

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 1160 व्यक्तियों का किया सत्यापन।*

*अनियमितता पाये जाने पर 132 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 13 लाख 20 हज़ार रू० का जुर्माना*

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़

*81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 53 व्यक्तियों का चालान कर किया 14,500/- रू0 का जुर्माना*

आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान Operation Crackdown चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़

उक्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 1160 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 132 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 13 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही 53 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 14,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का किया भण्डाफोड़

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:-*

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 1160
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 132
3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13 लाख 20 हज़ार
4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 53
5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 14,500/- ₹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *