श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल…
