मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास

हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया गया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

ये भी पढ़ें:  देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण इंदिरा मार्केट, आढ़त बाजार और मल्टी लेवल कार पार्किंग से यातायात व व्यापार व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती- डॉ. आर. राजेश कुमार

*शिलान्यास किए गए कार्यों का विवरण :*

*1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) कुल 07 कार्य — लागत: रु. 70.54 करोड़*

अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास।

90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण।

03 अस्थायी पुलों की स्थापना,मरम्मत एवं रख-रखाव।

*2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) कुल 12 कार्य — लागत: रु. 127.23 करोड़*

ये भी पढ़ें:  जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान - मुख्यमंत्री, जनसहभागिता से तैयार होगा आम जनता का बजट, रांसी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ व्यापक मंथन,

बहादराबाद–सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली–हरिद्वार–देहरादून) का चौड़ीकरण।

नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण।

प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास।

*3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 09 कार्य — लागत: रु. 18.11 करोड़*

पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन।

1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण।

ये भी पढ़ें:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, मंत्री बोले - गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण, रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, उत्तराखण्ड बनेगा आत्मनिर्भर: कृषि मंत्री गणेश जोशी

10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण।

 

*4. श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना कुल 06 कार्य — लागत: रु. 18.67 करोड़*

चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास।

बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण।

मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *