अराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कड़ा संदेश, नहीं बख्शा जायेगा कोई भी अपराधी, वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अराजकता फैलाने वालों को दून पुलिस कप्तान का कड़ा संदेश, नहीं बख्शा जायेगा कोई भी अपराधी

वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ व हंगामा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21-02-26 को रवींद्र कुमार बेडवाल, वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर दी की वैभव गौड़ तथा सावेज शाह नाम के 02 व्यक्तियों ने वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड, मारपीट व गाली गलौच कर राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्यालय में खड़ी गाड़ियो में भी तोड़फोड़ की । तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 16/2026 धारा 115(2)/121(1)/ 132/221/324(4)/351(2)/ 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  थाना नेहरू कालोनी छेत्र में हुई हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकले कातिल, पुलिस टीम को कप्तान का 2500 रु का इनाम

प्रकरण की गम्भीरता/सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने घटना में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, जिस पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने सुरागरसी पतारसी करते हुए  22-02-26 को मुकदमे में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार अभियुक्त:

1-वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह गौर निवासी चोला चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 28 वर्ष
2-सावेज शाह पुत्र अकरम शाह निवासी माजरा थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *