Breaking : ISBT गैंग रेप में दून पुलिस ने की 250 पन्नों की चार्ज सीट दाखिल, *स्पेशल कोर्ट में फास्ट ट्रैक प्रक्रिया से अभियुक्तगणों को जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए की जाएगी ठोस पैरवी- अजय सिंह एसएसपी देहरादून

ISBT गैंग रेप में दून पुलिस ने की 250 पन्नों की चार्ज सीट दाखिल

देहरादून के आईएसबीटी में हुए नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस के हाथ कई महत्त्वपूर्ण सुराग मिले है जिसमे पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ सभी गवाहों के बयान दर्ज कर किए गए है। फिलहाल पुलिस की कोशिश है की इस घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। एसएसपी अजय सिंह ने बताया की इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के साथ इससे पहले मुरादाबाद में हुए दुष्कर्म को लेकर भी पीड़िता के बयान के आधार पर देहरादून पुलिस ने एक जीरो एफआईआर दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस को भेज दिया गया है। इस पूरे घटना कर्म में 35 गवाहों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए है पुलिस अब चार्ज सीट दाखिल करने जा रही है 17 दिन तक चली इन्वेस्टिगेशन में पुलिस ने एक मजबूत चार्ज सीट तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *