शिक्षा महानिदेशक का स्कूल में औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछे सवाल, छात्रों ने महानिदेशक से किया आग्रह
देहरादून। शिक्षा महानिदेशक झरना कामठान द्वारा जनपद देहरादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय अजबपुर डांडा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक द्वारा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, कक्षा-कक्षों, अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका, पी0एम0 पोषण योजना की पंजिका आदि अभिलेखों एवं छात्र-छात्राओं के सम्प्राप्ति…
