SSP नैनीताल मंजू नाथ टी सी ने डबल मर्डर केस का किया खुलासा

हल्द्वानी बड़ी मंडी में सनसनीखेज DOUBLE MURDER का SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने किया खुलासा*

*कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार*

दिनांक 12.02.2026 की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को *हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में 01 युवक तथा 01 युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।* सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* ने तत्काल घटनास्थल में जाकर हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित कर घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।
मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान मृतकों की पहचान *शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा* निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा *लक्ष्मी पोखरिया पुत्री श्री हेम चन्द्र पोखरिया* निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन श्री सुरेश चन्द्र पोखरिया निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी* में *एफ0आई0आर0 नंबर 52/2026 धारा 103 (1) BNS* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र* एवं *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के निकट पर्यवेक्षण तथा *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं, भौतिक साक्ष्य के आधार पर सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर *उक्त सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।*

ये भी पढ़ें:  हाई अलर्ट मोड पर दून पुलिस खुद सड़कों पर उतरे देहरादून कप्तान

*पूछताछ में बताया–*
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियो ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।

*नाम पता अभियुक्त-*
1. गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व0 उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष
2. सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
3. दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व0 नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष
4. दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष,

ये भी पढ़ें:  हाई अलर्ट मोड पर दून पुलिस खुद सड़कों पर उतरे देहरादून कप्तान

*बरामदगी-* हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े।

*आपराधिक इतिहास-* गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व० उमेश सिंह नि० वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज है।
1-Fir No 229/20 धारा 323/504/506 भादवि
2-Fir No 131/21 धारा 147/148/149/307/504 भादवि
3-Fir No 668/21 धारा 323/504/506 भादवि
4-Fir No 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
5-Fir No 85/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
6-Fir No 277/22 धारा 324/506 भादवि
7-Fir No 325/22 धारा 332/353/341/504/506 भादवि
8-Fir No 128/23 धारा 147/148/149/307/34/364/511/323/504/506/427 भादवि
9-Fir No 165/25 धारा 318 (3)/338/336 (3)/340(2)/3(5) बीएनएस
10-Fir No 271/25 धारा 78/352/351(2) (3) बीएनएस
11-Fir No 371/25 धारा 115 (2)/352/351(2) (3) बीएनएस

*अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरूद्ध थाना मुखानी में 03 अभियोग दर्ज है।*

1- Fir No 173/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- Fir No 219/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
3- Fir No 130/23 धारा 452/506 भादवि ।

ये भी पढ़ें:  हाई अलर्ट मोड पर दून पुलिस खुद सड़कों पर उतरे देहरादून कप्तान

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पुलिस टीम को 2500.00 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की,* साथ ही कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों की समाज में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

*पुलिस टीम*
1. श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2. व0उ0नि0 श्री रोहताश सिंह सागर कोतवाली हल्द्वानी
3. उ0नि0 जगदीप नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर
4. उ0नि0 श्री प्रेम राम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मंडी
5. उ0नि0 श्री कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हीरानगर
6. उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार प्रभारी चौकी मालधनचौड़
7. उ0नि0 आरती कोतवाली हल्द्वानी
8. हे0का0 इशरार नबी सीसीटीवी
9. हे0का0 त्रिलोक बिष्ट कोतवाली लालकुआं
10. हे0का0 कुंदन कठायत पुलिस लाईन
11. का0 राहुल सिंह राणा कोतवाली हल्द्वानी
12. का0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी कोतवाली हल्द्वानी
13. का0 भानु प्रताप ओली थाना काठगोदाम
14. का0 रोहित टम्टा थाना मुखानी
15. का0 अशोक रावत थाना काठगोदाम
16. का0 अनिल गिरी कोतवाली हल्द्वानी
17. का0 अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी
18. का0 बलवंत सिंह एएनटीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *