एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम मार्गो/भीड़ भाड़ वाले स्थानों का पैदल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं नियमित रूप से पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने तथा आम जन से वार्ता कर उनकी समस्याओं/शिकायतों की जानकारी लेते हुए उसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
इसी निर्देशों के क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर/ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलों में व्यस्ततम/भीड-भाड वाले स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया, स्वंय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत व्यस्ततम बाजार, चौराहों व भीड-भाड वाले स्थानों पर जाकर पुलिस सुरक्षा का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
