देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को अवगत कराया है कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।
Chief Editor
News9 Uttarakhand
Hindi News Portal
- SSP देहरादून से मिलने पहुँची नन्ही परी
- *केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग* *मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा*
- टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम, टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत, सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास
- मजहब से पहले इंसानियत को चरितार्थ करता दून पुलिस का सिपाही शाहनवाज, रोजा तोड़कर दिया ज़रूरतमंद को खून
- पश्चिम बंगाल में दहाड़े मुख्यमंत्री धामी, हिंगलगंज से धामी ने भरी हुंकार, परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़, धामी का हमला: बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति ने विकास रोका, युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी, कर्ज में डूबा बंगाल, ममता दीदी के राज में मातृशक्ति असुरक्षित: मुख्यमंत्री धामी
