अब सड़क पर कचरा फेंका या घर पर सूखा-गीला कूडा पृथक नही किया तो लगेगा जुर्माना

-डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को सोर्स सेग्रीगेशन पर फोकस करने के दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने अधिशासी अधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों को जागरूक करें और घर से सूखा और गीला कूडा सेग्रिगेट करके कलेक्शन करें तथा उसका उचित निस्तारण किया जाए। गंगा नदी में ठोस अपशिष्ट ले जाने वाले नालों पर जाली लगाकर प्लास्टिक कचरे और अपशिष्ट को सीधे नदी में जाने से रोका जाए।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में सबसे पहले किसी एक वार्ड को चयनित करें और उस वार्ड में घर पर ही सूखा और गीला कूडा पृथक करने के लिए लोगों को जागरूक करें। घर से सूखा और गीले कूड़े का अलग-अलग उठान किया जाए। जिस घर से कूडा पृथक नही किया जा रहा है, उनका चालान करते हुए जुर्माना लगाया जाए। सड़क पर कूडा फेंकने वालों पर कडी निगरानी रखें और एक्ट के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। नगर क्षेत्र में कूडा जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निकाय में सोर्स सेग्रीगेशन को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *