उत्तराखंड नगर निकायों में आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी; ऋषिकेश नगर निगम एससी तो हरिद्वार में महिला OBC, देखिए पूरी सूची..

देहरादून: नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत महापौर और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। शासन ने शनिवार को इस सिलसिले में 11 नगर निगमों में महापौर और 43 नगर पालिका परिषदों व 46 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें महापौर समेत अध्यक्षों के 65 पद आरक्षित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान

इस बार आरक्षित सीटों पर बड़ा बदलाव किया गया है। ऋषिकेश नगर निगम एससी को दी है। वहीं देहरादून नगर निगम की बात की जाए तो वो सामान्य यानी अनारक्षित रखा गया है। हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला, नगर निगम रुड़की महिला, नगर निगम कोटद्वार अनारक्षित, नगर निगम श्रीनगर अनारक्षित, नगर निगम रुद्रपुर अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर अनारक्षित, नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी, नगर निगम पिथौरागढ़ महिला और नगर निगम अल्मोड़ा भी महिला को दी गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह

देखिए पूरी सूची:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *