मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा। मुख्यमंत्री  फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करेगी। निश्चित ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ महाराष्ट्र, विकसित भारत के संकल्प में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें:  संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इससे पहले वो साल 2014 में और उसके बाद साल 2019 में कुछ दिनों के लिए सीएम बने थे। जिसके बाद महायुति गठबंधन के चलते एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया गया। वहीं फडणवीस डिप्टी सीएम के पद पर थे।

शिंदे ने भी डिप्टी सीएम के लिए शपथ ली। बता दें कि शिंदे लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वो कोपरी पचपखड़ी से विधायक हैं। उनके साथ एनसीपी नेता अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। बता दें कि वो छठी बार इस पद को संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *