सचिवालय परिसर स्थित डाटा सेंटर मे नियर डिजास्टर रिकवरी साइट का हुआ शुभारम्भ

देहरादून : सचिव (आईटी एवं शहरी विकास) नितीश झा ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत  विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत  राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण वेब ऐप्लकैशनस एवं डेटा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नियर  डिजास्टर रिकवरी (Near DR) साइट का  सचिवालय स्थित डाटा सेन्टर मे  शुभारंभ किया, इस अवसर पर ITDA निदेशक नितिका खंडेलवाल और राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल उपस्थित थे ।

सचिव नितीश झा ने बताया कि  इस पहल का उद्देश्य डेटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशन्स और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना है। सचिव नितीश झा ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे आईटी क्षेत्र में नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया और कहा कि यह व्यवस्था भविष्य में किसी भी आपदा या तकनीकी समस्या के दौरान महत्वपूर्ण ऐप्लकैशनस सेवाओं को कम से कम समय में रिकवर कर पुनर्स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित

निदेशक आईटीडीए नितिका खण्डेलवाल ने बताया कि नियर डिजास्टर रिकवरी (Near DR) साइट मे  डेटा सेंटर की महत्त्वपूर्ण एप्लिकेशन्स का 6 महीने तक का बैकअप उपलब्ध रहेगा। आईटीडीए ने इस सेटअप को सचिवालय स्थित SWAN POP में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त लागत के तैयार किया है, जबकि बाजार मे इस प्रकार कि साइट डेवलपमेंट के कार्य कि लागत अनुमानित 20 करोड़ रुपये आती है l

ये भी पढ़ें:  निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सायना ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश

निदेशक आईटीडीए के निर्देशानुसार यह कार्य NIC निदेशक अरुण शर्मा की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा पूरा किया गया, जिसमें मनवीर जोशी (एजीएम, आईटी और ई-गवर्नेंस, डीएससीएल), राम (प्रोजेक्ट मैनेजर, स्टेट डेटा सेंटर), नितीश सैनी (डेटाबेस विशेषज्ञ), विकास (नेटवर्क विशेषज्ञ), और गिरीश (बैकअप विशेषज्ञ) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *