Breaking : स्वच्छ भारत मिशन के 10 वी वर्षगांठ पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने कार्यालय में किया वृक्षारोपण

देहरादून : स्वच्छ भारत मिशन के 10 वी वर्षगांठ पर “स्वच्छता ही सेवा 2024” का विषय “स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता” के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के 26, ई० सी० रोड़ स्थित ट्यूको/समन्वय कार्यालय परिसर में समस्त अधिकारीयों/कर्मचारियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी  संदीप कुमार  द्वारा शपथ दिलाई गयी तथा अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छता सिर्फ बाहरी सफाई तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमारे विचारों और आचरण में भी होनी चाहिए। जिसमें हम सभी ने संकल्प लिया कि अपने जीवन और समाज में स्वच्छता को हर स्तर पर अपनाएंगे, ताकि हम एक स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकें। इस के साथ ही कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया |

ये भी पढ़ें:  17 और 18 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मैराथन बैठकों में तैयार होगी आगामी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *