देहरादून : गैरसैंण में आहूत विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया है यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने उमेश कुमार के बयान को अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना और हल्का करार किया है। दसौनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है और विधानसभा का पटल कोई अखाड़ा नहीं की कोई भी आकर अपने पुराने लड़ाई झगड़ों का सेटलमेंट विधानसभा के पटल पर इस तरह के भ्रामक आरोप लगाकर अपने पद का दुरुपयोग करेंगा ।दसौनी ने कहा कि उमेश कुमार का आरोप कई सवाल खड़े करता है, उदाहरण के तौर पर की सरकार पुष्कर सिंह धामी की गिरने का षड्यंत्र हो रहा है लेकिन दर्द उमेश कुमार को क्यों उठ रहा है? वही क्या सरकारी खुफिया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जो एक निर्दलीय विधायक को सरकार गिरने की सूचना सरकार से पहले पता चल जा रही है ,वहीं तीसरा और सबसे अहम सवाल यह की क्या भाजपा के विधायक सेल पर उपलब्ध है जो कोई भी धन पशु आएगा और विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने का काम करेगा ।
वहीं दसौनी ने यह भी कहा कि विधानसभा के पटल पर माननीय सदस्यों के द्वारा उठाए जाने वाला हर मुद्दा उनके द्वारा कहा गया एक-एक शब्द विधानसभा की प्रोसीडिंग्स में दर्ज हो जाता है ऐसे में जब इतना बड़ा आरोप उमेश कुमार ने लगाया ही था जो कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न कर सकता था तो फिर विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है कि वह आरोप लगाने वाले सदस्य से तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उसको साबित करने की लिए भी आदेशित करें। गरिमा ने कहा कि सदन में जो कुछ घटित हुआ वह पूरा प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है ।
Chief Editor
News9 Uttarakhand
Hindi News Portal
- SSP देहरादून से मिलने पहुँची नन्ही परी
- *केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग* *मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा*
- टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम, टिहरी लेक फेस्टिवल’ शुरू, सीएम नेे की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा नौ मार्च तक चलने वाले ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ की भव्य शुरूआत, सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास
- मजहब से पहले इंसानियत को चरितार्थ करता दून पुलिस का सिपाही शाहनवाज, रोजा तोड़कर दिया ज़रूरतमंद को खून
- पश्चिम बंगाल में दहाड़े मुख्यमंत्री धामी, हिंगलगंज से धामी ने भरी हुंकार, परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़, धामी का हमला: बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति ने विकास रोका, युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी, कर्ज में डूबा बंगाल, ममता दीदी के राज में मातृशक्ति असुरक्षित: मुख्यमंत्री धामी
